फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth kills himself by hanging

Kaushambi News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 16 Aug 2023 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 16 Aug 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
Youth kills himself by hanging
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

-- पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का किया अंतिम संस्कार

-- पइंसा कोतवाली के मिर्जापुर जवई गांव की घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

पइंसा। बद्री केदार मजरा मिर्जापुर जवई गांव में मंगलवार की रात ससुराल से घर लौटे युवक ने खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह घर के भीतर चुल्ले पर फंदे से लटकता हुआ उसका शव मिला। पुलिस को सूचना दिए बगैर घरवालों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


मिर्जापुर जवई के मजरा बद्री केदार गांव निवासी रामबाबू (28) मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की शाम वह पत्नी को छोड़ने के लिए ससुराल रमसहाईपुर गया था। देर रात घर लौटने के बाद कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह युवक का फंदे पर लटका शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। शोरगुल सुनकर जुटे पड़ोसियों ने शव को फंदे से उतारा। ग्रामीणों में चर्चा है कि पत्नी से झगड़ने के बाद युवक ने खुदकुशी की है। इंस्पेक्टर राम आसरे सरोज ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed