फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth killed in road accident, mother injured,

सड़क हादसे में युवक की मौत, मां घायल

Tue, 28 Sep 2021 06:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in road accident, mother injured,
बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मां गंभीर
विज्ञापन

रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे मां-बेटे
सरायअकिल। स्थानीय कोतवाली के कूरा गांव के समीप मंगलवार सुबह गांव से एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे मां-बेटे हादसे का शिकार हो गए। बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मां गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सरायअकिल के छेकवा गांव निवासी चिरौंजी लाल मजदूरी करता है। चिरौंजीलाल के मुताबिक पिपरी कोतवाली के पेरवा गांव में एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी। उसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने उसका बेटा सुरजीत कुमार (18) अपनी मां राजकुमारी को बाइक पर बैठाकर जा रहा था। कूरा गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई व राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर गंभीर रूप से जख्मी राजकुमारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed