फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth killed by beating his head in Pinsa

पइंसा में युवक की सिर कूंचकर हत्या

Mon, 25 Oct 2021 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by beating his head in Pinsa
Youth killed by beating his head in Pinsa - फोटो : KAUSHAMBI
कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। वह तीन दिन से लापता था। कैमा गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास रविवार की सुबह उसका शव बरामद किया गया। युवक की हत्या क्यों और किसने की? फिलहाल साफ नहीं हो सका है। सूचना के बाद एएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मामले में परिजनों ने नामजद तहरीर दे दी है। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पइंसा कोतवाली के उदिहिन बुजुर्ग गांव निवासी गया प्रसाद का 26 वर्षीय बेटा अशोक कुमार गौतम पल्लेदारी करने के साथ ही एक परचून की दुकान पर नौकरी करता था। घरवालों के मुताबिक 22 अक्तूबर की रात एक युवक उसे घर से बुलाकर ले गया था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने अशोक की खोजबीन की।
विज्ञापन

रिश्तेदारों के यहां भी पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार की सुबह पड़ोसी गांव कैमा स्थित ईंट-भट्ठे के पास रक्तरंजित शव बरामद हुआ। युवक का शव पड़ा होने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। खबर मिलते ही अशोक की मां मकदूम देवी ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। अशोक की हत्या सिर कूंचकर की गई थी। लाश के पास खून से सनी ईंट पड़ी मिली। हत्या का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। सूचना के बाद एएसपी समर बहादुर, थानाध्यक्ष रमेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। मौका मुआयना करने के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे का लती था अशोक
उदिहिन बुजुर्ग निवासी गया प्रसाद के तीन बेटों में मृतक अशोक दूसरे नंबर का था। वह नशे का लती था। मेहनत-मजदूरी कर जो भी पैसा कमाता था उसे वह नशे में उड़ा देता था। नशे के चक्कर में अक्सर वह घर से चला जाता था। इस वजह से शुक्रवार को घर से जाने के बाद परिजन ज्यादा परेशान नहीं हुए।
मोबाइल और चप्पल बरामद
घटना स्थल से कुछ दूरी पर मृतक अशोक की चप्पल बरामद हुई है। जबकि उसके जेब से जीओ का मोबाइल फोन और खाली पर्स मिला। पुलिस ने मौके से मिले सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कौन है अरविंद सोनकर, तलाश में जुटी पुलिस
मृतक अशोक के घर वालों की मानें तो शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे के करीब उसके मोबाइल पर किसी अरविंद सोनकर नामक के व्यक्ति का फोन आया था। बस इसी के बाद वह घर से निकल गया था। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में अरविंद सोनकर का जिक्र भी किया है। पुलिस अब अरविंद सोनकर की तलाश कर रही है है। मृतक के जेब से मिले मोबाइल नंबर को भी सर्विलांस में लगा दिया गया है।
कहीं प्रेम प्रसंग में तो नहीं मारा गया अशोक
गया प्रसाद मुख्य रूप से सैनी कोतवाली के भड़ेहरी गांव के रहने वाला है। उदिहिन बुजुर्ग गांव में उसकी ससुराल है। करीब दो दशक वह पत्नी-बच्चों के साथ ससुराल में ही रहा। मृतक अशोक के घर की माली हालत बहुत ठीक नहीं है। पिता के साथ ही तीनों भाई मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह गुजारा करते हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में जमीन-जायदाद का कोई विवाद सामने नहीं आया है। अब शक की सुई प्रेम प्रसंग की तरफ जा रही है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि कहीं प्रेम प्रसंग में तो अशोक की हत्या नहीं की गई है।

कैमा गांव में भट्ठे के पास युवक की लाश मिली है। उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या की गई है। फिलहाल अभी तक घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच कराई जा रही है।
राधेश्याम-एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed