फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth injured in road accident dies during treatment.

Kaushambi News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies during treatment.
मृतक विवेक यादव की फाइल फोटो
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेवां गांव निवासी 30 वर्षीय विवेक यादव की प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह तीन दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


टेवां गांव निवासी विवेक यादव पुत्र स्वर्गीय लल्लू यादव कानपुर में रहकर सोने-चांदी की गलाई का काम करते थे। परिजनों के अनुसार 27 जून की शाम वह मोटरसाइकिल से कानपुर से अपने घर लौट रहे थे। अजुहा के भोला चौराहे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां तीन दिन तक इलाज चलने के बाद मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक यादव के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में छोटा भाई रवि यादव, पत्नी सविता देवी और तीन छोटे बच्चे दो बेटियां और एक बेटा हैं। कमाने वाले सदस्य की मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed