{"_id":"65c93219912f6729ee0047b4","slug":"youth-injured-in-dumper-collision-dies-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-108364-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: डंपर की टक्कर से घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: डंपर की टक्कर से घायल युवक की मौत
Mon, 12 Feb 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से घायल युवक की मौत
- शुक्रवार शाम शरीफाबाद के पास हुआ था हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कड़ाधाम कोतवाली के शरीफाबाद गांव के पास शुक्रवार शाम डंपर की टक्कर से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष निवासी रामकरन (26) शुक्रवार को भांजे सुनील कुमार के साथ ऊंचाहार गया था। शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। शरीफाबाद गांव के पास डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी मामा-भांजे को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने रामकरन की हालत नाजुक देख प्रयागराज के अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रामकरन की मौत हो गई। रामकरन के भाई चंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
-- --
अप्पे की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
मंझनपुर। फतेहपुर जिले के थरियांव निवासी समसुल रविवार को किसी काम से मंझनपुर आया था। सेलरहा के पास अप्पे ने समसुल की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी समसुल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद