{"_id":"5d9f7dbc8ebc3e01346cd769","slug":"youth-hanged-after-quarreling-with-his-wife-kaushambi-news-ald2571510130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीवी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

पइंसा कोतवाली क्षेत्र के कइमा गांव की घटना, मचा कोहराम
पइंसा। इलाके के कइमा गांव में बुधवार रात बीवी से झगड़े के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कइमा निवासी विष्णु कुमार (30) पुत्र दुर्गा प्रसाद मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। बताया जाता है कि बुधवार रात किसी बात को लेकर पत्नी पुष्पा से उसका झगड़ा हुआ था। उस वक्त मौके पर रहे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसी के बाद तैश में आकर विष्णु अपने कमरे में गया और रस्सी के सहारे चुल्ले पर फांसी के फंदे से लटक गया। युवक को फंदे पर लटकता देख परिजनों की चीख-निकल पड़ी। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने देर रात ही जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।