फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth hanged after dispute with wife, death

Kaushambi News: पत्नी से विवाद कर फंदे से लटका युवक, मौत

Tue, 02 Jul 2024 06:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 02 Jul 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Youth hanged after dispute with wife, death
पिपरी कोतवाली के तिलगोड़ी गांव में सोमवार शाम पत्नी से विवाद के बाद एक युवक फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तिलगोड़ी गांव निवासी जीतलाल (38) मखऊपुर स्थित एक गैराज में मैकेनिक का काम करता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार की शाम गैराज से लौटने के बाद तिल्हापुर मोड़ बाजार से सब्जी खरीदकर घर पहुंचा।
विज्ञापन

इसी बीच किसी बात पर पत्नी पिंकी से उसकी कहासुनी हो गई। इस बतकही से नाराज होकर वह कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर पंखे में रस्सी के सहारे फंदे से लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे दरवाजा बंद करते देख परिजनों ने सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो परिजनों की चीख निकल गई। जीतलाल कमरे के अंदर फंदे से लटक रहा था। फंदे से नीचे उतार परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने किसी दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
परिजन उसे चायल सीएचसी लेकर पहुंचे। जांच के बाद डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed