फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth excited about the New Year, preparing for a new beginning

Kaushambi News: नववर्ष को लेकर युवाओं में उत्साह, नई शुरुआत की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Youth excited about the New Year, preparing for a new beginning
सचिन पाण्डेय
युवाओं में नए साल की खुशी चरम पर है। महज कुछ ही घंटों के भीतर वर्ष 2026 का आगाज हो जाएगा। इसके साथ ही युवा पीढ़ी के सामने जीवन में आगे बढ़ने की नई चुनौतियां भी होंगी। युवाओं का कहना है कि वर्ष 2025 ने उन्हें जीवन के कई महत्वपूर्ण अनुभव दिए हैं, जिनसे सीख लेकर वे आगे बढ़ना चाहते हैं।
विज्ञापन

युवाओं के अनुसार, बीते साल जहां सफलता मिलीं, वहीं कुछ गलतियों से सबक भी मिला। नए साल में उन्हीं अनुभवों को आधार बनाकर वे लक्ष्य तय कर रहे हैं। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने और अच्छी नौकरी पाने का संकल्प लिया जा रहा है।
विज्ञापन

युवा वर्ग का मानना है कि नया साल केवल तारीख बदलने का अवसर नहीं, बल्कि खुद को बेहतर बनाने और नई दिशा में आगे बढ़ने का मौका है। इसी सोच के साथ युवा 2026 का स्वागत कर रहे हैं और अपने भविष्य को नई ऊर्जा व सकारात्मक सोच के साथ संवारने का संकल्प ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल में खूब मेहनत करेंगे। कंपटीशन का जमाना है। समय निकाल कर ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई कर और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। सरकार से नए साल पर रोजगार के अधिक से अधिक दरवाजे खोलने की मांग है। -वैभव मिश्रा, प्रतियोगी छात्र

नववर्ष युवाओं के जीवन में नया सवेरा लेकर आ रहा है। लोग विकास के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण पर ध्यान दें। प्रकृति सुरक्षित रहेगी तभी हम स्वस्थ रह सकेंगे। नए साल पर प्रकृति को बचाने का संकल्प लेंगे। -आयुष दुबे, छात्र

युवा पीढ़ी को नए साल में विकासशील भारत को विकसित भारत की श्रेणी में लाने के लिए व्यक्तिगत प्रयास करना होगा। इसके लिए नए वर्ष में एक नई सोच के साथ अपने भविष्य को संवारने का संकल्प लेंगे। - शिवम पाण्डेय, छात्र

नए साल का स्वागत है। इस साल पढ़ाई में और अधिक ध्यान देंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया करने पर फोकस रहेगा। जीवन में पहले से बेहतर करने का संकल्प लेंगे। -सचिन पाण्डेय, छात्र

नववर्ष में और कड़ी मेहनत के साथ अपनी मंजिल तक पहुंचने का प्रयास रहेगा। जीवन में हर कमी को दूर करने का प्रयास होगा। नई उमंग के साथ नववर्ष का स्वागत कर भविष्य को और बेहतर बनाने का संकल्प लेंगे। - सनी गुप्ता, छात्र


नए साल पर खराब आदतों को त्यागने का संकल्प लेंगे। पढ़ाई-लिखाई के साथ जीवन से जुड़े हर काम में पहले से सुधार करने का संकल्प लेंगे। भविष्य कैसे और बेहतर बन सके इसपर पूरा ध्यान रहेगा। -आशीष शुक्ला, छात्र

सचिन पाण्डेय

सचिन पाण्डेय

सचिन पाण्डेय

सचिन पाण्डेय

सचिन पाण्डेय

सचिन पाण्डेय

सचिन पाण्डेय

सचिन पाण्डेय

सचिन पाण्डेय

सचिन पाण्डेय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed