फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth drowns while bathing in Yamuna

यमुना में नहाने वक्त युवक डूबा

Sun, 17 Oct 2021 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns while bathing in Yamuna
Youth drowns while bathing in Yamuna - फोटो : KAUSHAMBI
शुक्रवार को यमुना में स्नान करते समय एकयुवक गहरे पानी में समा गया। साथ नहा रहे दोस्तों के शोर मचाने पर घाट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उस्मानपुर गांव निवासी सोनू मौर्य अपने कुछ साथियों के साथ शुक्रवार को कौशाम्बी किला देखने गया था। यहां से सभी दोस्त यमुना में नहाने के लिए निकल गए। यमुना स्नान के दौरान सोनू का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगे। सोनू को डूबता देख साथियों ने शोर मचाना शुरू किया तो घाट पर मौजूद लोग पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

तब तक सोनू पानी में समा चुका था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने कौशाम्बी के प्रभारी कोतवाल रमाशंकर सरोज को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों रामचंद निषाद, छोटकू निषाद, बड़कू निषाद, मिश्री लाल निषाद, पिंटू निषाद की मदद से शनिवार को किसी तरह शव बाहर बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed