फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth dies, wife injured in uncontrollable car collision

बेकाबू कार की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी घायल

Mon, 11 Nov 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Youth dies, wife injured in uncontrollable car collision
बेकाबू कार की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अढ़ौली गांव के समीप शनिवार रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अढ़ौली गांव के समीप शनिवार रात बेकाबू कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। दंपती रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने राजापुर गए थे।

करारी के फैजुल्लापुर गांव का रामभवन (32) खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। उसकी रिश्तेदारी चित्रकूट जिले के राजापुर में है। शनिवार को वह अपनी पत्नी राखी के साथ रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। रात को लौटते वक्त अढ़ौली गांव के समीप पीछे से आई बेकाबू कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दंपती गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां ले जाते वक्त रास्ते में रामभवन की सांसें थम गईं। राखी की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत दयनीय हो गई। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed