फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth dies under suspicious circumstances

Kaushambi News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances
कस्बे के नईम मियां का पूरा मोहल्ले में बुधवार रात एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नईम मियां का पूरा निवासी रवि सरोज ने बताया कि उनके पिता अशोक सरोज महाराष्ट्र के पुणे की एक कंपनी में प्राइवेट काम करते हैं। बुधवार रात उनके भाई अश्वनी सरोज (20) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं मोहल्ले में दबी जुबान में युवक के फंदे से झूलकर जान देने की चर्चा होती रही। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं परिजन बीमारी को मौत का कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जांच की है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। साथ ही बीमारी को मौत का कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed