{"_id":"61c5cb6407662310d712f4f9","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-dead-body-found-on-roadside-kaushambi-news-ald3233799126","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव
विज्ञापन

साथी पर हत्या का आरोप, इटावा में काम दिलाने के लिए घर से ले गया था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के कादिलपुर गांव स्थित एक इंटर कालेज के समीप बृहस्पतिवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव सड़क किनारे मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौेके पर पहुंची पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में परिजनों ने साथी पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
इंगुआ उर्फ काठगांव निवासी मदनलाल मजदूर है। बताया जाता है कि उसके बेटे करन उर्फ चुलबुल (18) को गांव का ही राकेश उर्फ झल्लर अपने साथ इटावा में रोजगार दिलाने के लिए घर से बुलाकर ले गया था। देर रात परिजनों को जानकारी हुई कि करन का शव पिपरी के कादिलपुर गांव स्थित एक कॉलेज के पास पड़ा है। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में मृतक के परिजनों ने साथी युवक राकेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। करन की मौत से परिजन बदहवास हैं। मौके पर मौजूद मां राधा देवी ने बताया कि वह पड़ोसी युवक के कहने पर अपने गहने गिरवी रख पैसों का इंतजाम कर बेटे को परदेस भेज रही थी। उसके साथ जरूर कोई साजिश हुई है। इस मामले में इंस्पेक्टर पिपरी आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि आरोप की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।