{"_id":"61f5551b209f890df9395a80","slug":"youth-dies-of-corona-26-new-infected-including-doctor-kaushambi-news-ald32593717","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से युवक की मौत, चिकित्सक समेत 26 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से युवक की मौत, चिकित्सक समेत 26 नए संक्रमित
विज्ञापन
Youth dies of corona, 26 new infected including doctor
- फोटो : KAUSHAMBI
कोविड-19 का संक्रमण जानलेवा बनता जा रहा है। सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की संक्रमण की जद में आने से मौत हो गई। इसी के साथ ही तीसरी लहर में संक्रमण से मरने वालों की संख्सा दो हो गई। वहीं, शनिवार को संदिग्धों की कोविड जांच में जिला अस्पताल की फिजीशियन समेत 26 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसी के साथ जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 176 हो गई है। इनमें से कोविड अस्पताल में भर्ती 31 लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि अन्य मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
कोखराज इलाके के पल्हाना रोड उपरहार गांव निवासी 40 वर्षीय रिजवान 21 जनवरी को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 25 जनवरी को हुई कोविड जांच में घायल युवक संक्रमित निकला।
इस पर उसे एसआरएन के कोविड एल-3 वार्ड में भर्ती करा दिया गया। तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले भर में शिविर लगाकर 2122 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से 26 लोग पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन
संक्रमितों में संयुक्त जिला अस्पताल की एक फिजीशियन भी शामिल हैं। यहां दो दिन पहले भी एक चिकित्सक पॉजिटिव आए थे। सर्विलांस अधिकारी के मुताबिक संक्रमितों में सर्वाधिक 16 लोग सरसवां व सात लोग मंझनपुर ब्लॉक क्षेत्र के शामिल हैं। चार दिन के दौरान मिले संक्रमितों में सर्वाधिक संख्या इन्हीं दोनों इलाके की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमितों को होम आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है।
12,720 ने लगवाया सुरक्षा का टीका
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भी लोग जागरूकता दिखा रहे हैं। शनिवार को जिले भर में आयोजित 230 टीकाकरण सत्र में 12,720 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें पहली डोज लगवाने वाले 7128 लोग तथा दूसरी डोज वाले 5158 लोग शामिल हैं। जबकि 356 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। उधर, कोवैक्सीन का स्टाक समाप्त होने के कारण शनिवार को किशोरों का टीकाकरण नहीं किया जा सका।