फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth dies due to uncontrollable tempo, cousin serious

बेकाबू टेंपो की चपेट में आकर युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर

Tue, 15 Feb 2022 12:31 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to uncontrollable tempo, cousin serious
दुर्घटना में मौत के बाद भरवारी पुलिस चौकी का घेराव करते अमहा गांव के लोग - फोटो : KAUSHAMBI
बेकाबू तार टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद टक्कर मारने वाला टेंपो चालक मौके से भाग निकला। टेंपो चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भरवारी पुलिस चौकी का घेराव किया।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के अमहा गांव निवासी भुख्खल पटेल (36) रविवार रात अपने चचेरे भाई सोनू पटेल के साथ बाइक से बदलेपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जैसे ही वह लोग अमहा गांव के बाहर निकले तभी मूरतगंज की ओर से भरवारी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार विक्रम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भुख्खल पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। सोनू को भी गंभीर चोटें आईं। र
विज्ञापन

ाहगीरों की सूचना पर पहुंची भरवारी चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनू को गंभीर हालत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उधर, हादसे के बाद विक्रम चालक गाड़ी सहित मौके से भाग निकला। सोमवार सुबह घटना से आक्रोशित लोगों ने विक्रम चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भरवारी पुलिस चौकी का घेराव किया। बाद में पुलिस ने अज्ञात विक्रम चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मृतक भुख्खल की फाइल फोटो

मृतक भुख्खल की फाइल फोटो- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed