फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth dies after being crushed by uncontrollable tractor, two serious including son, uproar

बेकाबू ट्रैक्टर से कुचल कर युवक की मौत, बेटे सहित दो गंभीर, हंगामा

Wed, 16 Mar 2022 10:04 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:04 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being crushed by uncontrollable tractor, two serious including son, uproar
महेवाघाट कोतवाली के भगत का पुरवा गांव में मंगलवार दोपहर बेटे के लिए पिचकारी खरीदने आए युवक को बेकाबू ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में युवक का बेटा व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर जमकर धुना और गाड़ी में आग लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची तीन थानों की फोर्स ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। देर शाम मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रानीपुर गांव का सुभाष सिंह उर्फ गुड्डू (26) मंगलवार दोपहर अपने चार वर्षीय बेटे सुमित को साथ पिचकारी खरीदने बाइक से भगत का पुरवा बाजार गया था। सड़क के किनारे बाइक खड़ी करने के बाद सुभाष बेटे के साथ एक पिचकारी की दुकान पर खरीदारी के लिए पहुंचा। इस दौरान महेवाघाट की तरफ से ईंट लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सुभाष को कुचल दिया। साथ रहे सुमित व गोलू गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक संजय रैदास को जमकर पीटा।
विज्ञापन

पिटाई में संजय को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सुमित व गोलू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लोग ट्रैक्टर में आग लगाने जा रहे थे। स्थिति बिगड़ती देख तीन थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। तब जाकर घटना के तीन घंटे बाद मामला शांत हो सका। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह का कहना है कि स्थिति सामान्य है। चालक को हिरासत में लेकर उसका इलाज कराया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, घटना की जानकारी के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed