{"_id":"666d7ffb3e4803815e07e8f2","slug":"youth-died-due-to-head-injury-post-mortem-report-revealed-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-112841-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सिर पर चोट लगने से हुई थी युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सिर पर चोट लगने से हुई थी युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
Sat, 15 Jun 2024 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
सिर पर चोट लगने से हुई थी युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
- शुक्रवार सुबह तिल्हापुर मोड़ के पास संदिग्ध हाल में मृत मिला था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। पिपरी कोतवाली के तिल्हापुरमोड़ बाजार स्थित शनिदेव मंदिर के पीछे शुक्रवार को मिले रूपचंद्र के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में गहरी चोट लगना बताया गया है। घटना स्थल के पास बने पंचायत भवन के सीसीटीवी कैमरे में बृहस्पतिवार को वह लड़खड़ता दिखा था।
तिल्हापुर मोड़ बाजार स्थित शनिदेव मंदिर के पीछे शुक्रवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला था। वहां के लोगों से जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो शव से करीब 25 मीटर की दूरी पर बाइक खड़ी मिली। पुलिस ने ई-परिवहन एप के जरिए गाड़ी के नंबर को ट्रेस किया तो शव की पहचान रूपचंद्र के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मीरपुर निवासी शिव प्रकाश ने बताया कि मृतक उसके बहनोई अमरचंद्र का छोटा भाई रूपचंद्र है। शिवप्रकाश की सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया का कहना है कि पंचायत भवन के पास वह बृहस्पतिवार दोपहर लड़खड़ाता हुआ दिखा है। सिर के पीछे चोट लगने को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बताया गया है। रूपचंद्र प्रयागराज के लालापुर क्षेत्र के नौढ़िया तरहार गांव का रहने वाला था। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार के लोग शव अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक घर चले गए हैं।