{"_id":"6a00cd2b2bdf4b3c790470f2","slug":"youth-consumes-poisonous-substance-under-mental-stress-loses-life-kaushambi-news-c-261-1-kmb1011-141136-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मानसिक तनाव में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मानसिक तनाव में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, गई जान
Sun, 10 May 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 10 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के इमलीगांव में रविवार दोपहर मानसिक तनाव के कारण युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिवार के लोग इलाज के लिए उसे प्रयागराज लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
इमलीगांव निवासी शीतला प्रसाद मिश्र ने बताया कि उनके बड़े बेटे शुभम मिश्र (30) की तबियत ठीक नहीं थी। वह कई महीनों से मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहता था। अचानक उसकी तबियत बिगड़ जाती थी। काफी समय से उसका इलाज भी चल रहा था। शीतला प्रसाद के मुताबिक, रविवार दोपहर शुभम ने कहीं से जहरीला पदार्थ लाकर खा लिया।
कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो काफी पूछताछ के बाद उसने जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई। जानकारी होने पर आनन-फानन परिवार के लोग उसे इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
शव को घर लाकर परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद आई पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।