फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth climbed on mobile tower due to non settlement of land dispute

कौशाम्बी : भूमि विवाद का निस्तारण न होने पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, देखें वीडियो

Sun, 16 Oct 2022 11:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 11:24 PM IST
सार

वीडियो में पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव निवासी युवक यह कहते दिखाई पड़ रहा है कि उसकी जमीन पर गांव के एक असरदार व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस और प्रशासन के लोग उसकी जमीन से कब्जा नहीं हटवा सके।

विज्ञापन
Youth climbed on mobile tower due to non settlement of land dispute
कौशाम्बी में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्थानीय तहसील इलाके के कसेंदा गांव में भूमि विवाद का निस्तारण नहीं होने से नाराज युवक रविवार को मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। वह घंटों हंगामा करता रहा। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे नीचे उतारा। युवक के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन



वीडियो में पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव निवासी युवक यह कहते दिखाई पड़ रहा है कि उसकी जमीन पर गांव के एक असरदार व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस और प्रशासन के लोग उसकी जमीन से कब्जा नहीं हटवा सके। इसे लेकर मजबूरी में उसे यह कदम उठाना पड़ा। 
विज्ञापन



घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने काफी मान-मनौवल के बाद किसी तरह उसे नीचे उतारा। इस बाबत पिपरी इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह का कहना है युवक के पिता ने कुछ जमीन बेची थी। युवक का कहना था कि उसके हिस्से की भी जमीन पर खरीदार ने कब्जा किया है। सोमवार को दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed