फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man was kidnapped and beaten in the shepherd, complaint

रुपये के लेनदेन के मामले में चरवा में युवक को अगवा कर पीटा, शिकायत

Sat, 04 Sep 2021 05:47 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 04 Sep 2021 05:47 PM IST
सार

पिपरी कोतवाली के सिंहपुर गांव निवासी रविशंकर पुत्र मोतीलाल ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने इलाके के चौराडीह निवासी एक व्यक्ति का पैसा उधार लिया है। इसी मामले में रविवार को उसे चरवा थाना में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
 

विज्ञापन
Young man was kidnapped and beaten in the shepherd, complaint
Crime - फोटो : demo pic

विस्तार

चरवा कोतवाली में रुपये के लेन देन के एक मामले में युवक को दबंगों ने अगवा कर बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं उस पर रुपये दिलाने का जबरन दबाव भी बनाया गया। तहरीर के बावजूद थाना पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली के सिंहपुर गांव निवासी रविशंकर पुत्र मोतीलाल ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने इलाके के चौराडीह निवासी एक व्यक्ति का पैसा उधार लिया है। इसी मामले में रविवार को उसे चरवा थाना में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि वहां मौजूद विपक्षियों ने पैसा दिलाने का जबरन दबाव बनाया। इसके बाद जब वह घर चलने लगा तो चार पहिया सवार दबंगों ने उसे अगवा कर लिया और समसपुर गांव के पास बंदरहाई बाग में रोक कर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर दबंग पैसा नहीं दिलाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। डरे सहमे रविशंकर ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। थाना पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने बृहस्पतिवार को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed