फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man strangled to death near police post, sensation

पुलिस चौकी के समीप युवक की गलाघोट कर हत्या, सनसनी

Fri, 13 Aug 2021 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Young man strangled to death near police post, sensation
मूरतगंज-इमामगंज। चरवा कोतवाली की महगांव पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गलाघोट कर हत्या कर दी। बदमाशों ने उसका हाथ गमछे से बांध दिया था। बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर सीओ चायल श्यामकांत व इंस्पेक्टर अरविंद त्रिवेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव के शिनाख्त कराने की तमाम कोशिशें की लेकिन सफलता नहीं मिली। दोपहर बाद पुलिस ने अज्ञात में शव दाखिल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली की नव सृजित पुलिस चौकी महगांव हाईवे के किनारे है। बृहस्पतिवार सुबह चौकी से करीब पांच सौ मीटर दूर हाईवे किनारे खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने युवक का शव देखा तो सन्न रह गए। युवक की उम्र करीब 32 साल की थी। वह पैंट व बनियान पहने थे। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इसके कुछ ही देर बाद सीओ चायल श्यामकांत व इंस्पेक्टर अरविंद त्रिवेदी आ गए। पुलिस ने ग्रामीणों को एकत्र कर शव के पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

आस-पास खेतों में छानबीन कराई गई, लेकिन वहां से भी ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे लाश की पहचान हो सके। माना जा रहा है कि मृतक किसी वाहन का चालक या खलासी रहा होगा। किसी विवाद के बाद उसी के साथ रहे साथियों ने हत्या करने के बाद लाश फेंक दी। इस बाबत सीओ श्यामकांत का कहना है कि मामला हत्या का है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर
सिराथू। सैनी कोतवाली के नगियामई गांव के समीप बृहस्पतिवार को आमने-सामने से हुई बाइकों की टक्कर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पइंसा कोतवाली के मोहम्मदपुर अनेठा निवासी गया प्रसाद (65) बृहस्पतिवार सुबह बाइक लेकर किसी काम से मंझनपुर जा रहा था। जैसे ही वह नगियामई गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे बाइक सवार अइमापुर निवासी राकेश से टकरा गया। हादसे में गया प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर रहे राकेश व उसके साथी अमर सिंह को गंभीर चोट आई है। घटना देख स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर घटना की जानकारी पुलिस ने गया प्रसाद के परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। दोपहर बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed