फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man robbed after giving him intoxicants

Kaushambi News: नशीला पदार्थ खिलाकर युवक को लूटा

Fri, 18 Oct 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 18 Oct 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Young man robbed after giving him intoxicants
सूरत से कमाई कर घर लौट रहे बिबिनियापुर गांव के युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जहरखुरानों ने लूट लिया। बेहोशी की हालत में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पइंसा कोतवाली के बिबिनियापुर निवासी ध्यानेश मिश्रा सूरत में रहकर नौकरी करता है। त्योहार पर वह घर आ रहा था। बुधवार को प्रयागराज स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद घर आने के लिए रोडवेज बस पर सवार हुआ। उसी के पास बगल की सीट में एक अन्य व्यक्ति भी आकर बैठ गया।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान पड़ोसी सीट वाले व्यक्ति ने ध्यानेश से बोतल मांगकर पानी पिया। इसके कुछ देर बाद उसने पैकेट निकाला और ध्यानेश को चिप्स खिला दिया। इससे कुछ ही देर में ध्यानेश बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्यानेश को बेहोशी की हालत में देख जहरखुरान उसकी अटैची लेकर रास्ते में कहीं उतर गया। इसी बीच ध्यानेश के मोबाइल पर कई बार घंटी बजी, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। इस पर बगल की सीट पर बैठे अन्य यात्रियों ने उसे जगाने का प्रयास किया। वह नहीं हुआ तो एक यात्री ने फोन रिसीव किया तब यात्री की ध्यानेश के पिता से बात हुई। उन्हें घटना की जानकारी दी गई।


सूचना पाकर ध्यानेश के घर वाले सैनी बस अड्डे पहुंचे। ध्यानेश को बस से उतारकर इलाज के लिए सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के बाद होश आने पर ध्यानेश ने बताया कि अटैची में तीन हजार रुपये, कपड़े के साथ अन्य सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed