फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man returning home from market attacked with knife, condition critical

Kaushambi News: बाजार से घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Fri, 12 Apr 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 12 Apr 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Young man returning home from market attacked with knife, condition critical
पिपरी कोतवाली के औंधन गांव में बुधवार रात बाजार से घर लौट रहे एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


संदीपन घाट कोतवाली के उजिहनी निवासी राज कुमार सरोज अपनी ससुराल पिपरी कोतवाली के औंधन गांव में मकान बनाकर परिजनों के साथ रहता है। पत्नी सुनीता ने बताया कि राजकुमार ने एक जमीन खरीदी थी। उसी जमीन की वजह से गांव के ही एक व्यक्ति से रंजिश चल रही है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम राजकुमार बाजार से पैदल ही घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर राजकुमार पर चाकू से हमला किया गया। चाकू कंधे के निचले हिस्से में लगने से जख्मी राजकुमार चीखते-चिल्लाते हुए जान बचाने के भागने लगा। शोर सुन ग्रामीणों को जुटता देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल राजकुमार को पहले तिल्हापुर मोडिफाइड स्थित एक निजी अस्पताल और फिर प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

पिपरी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार करवरिया का कहना है कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में भूमि विवाद का प्रकरण सामने आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed