फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man murdered wife and daughter due to love affair with sister-in-law

साली से प्रेम संबंध के चलते युवक ने की थी पत्नी व बेटी की हत्या

Thu, 15 Oct 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered wife and daughter due to love affair with sister-in-law
Young man murdered wife and daughter due to love affair with sister-in-law - फोटो : KAUSHAMBI
सैनी कोतवाली के सिराथू कस्बे में मंगलवार को मां-बेटी की हत्या उसके पति ने की थी। शादीशुदा साली से प्रेम संबंध में रोड़ा बन रही पत्नी का पहले चाकू से गला रेता फिर राज खुलने के डर से सात साल की मासूम बेटी को भी मार डाला। पुलिस ने सर्विलांस, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉयड की मदद से पुलिस ने वारदात का 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी पति व मृतका की बहन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सिराथू कस्बे के सैनी रोड पर मोहित उर्फ अजय साहू किराये का मकान लेकर अपनी पत्नी सरिता व सात वर्षीय बेटी तनु के साथ रहता था। सरिता से करीब दस साल पहले मोहित ने लव मैरिज की थी। मूलत: महेवाघाट कोतवाली के कुम्हियावां निवासी मोहित शादी के बाद से ही सिराथू में आकर रहने लगा।
विज्ञापन

मोहित डीजे का काम करता था। मंगलवार शाम करीब सात बजे मोहित ने घर पहुंच कर पत्नी व बेटी की हत्या हो जाने का हल्ला मचाया। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिनंदन ने सीओ क्राइम श्यामकांत व सीओ चायल डॉ. केजी सिंह के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया क्राइम सीन देखने से लग रहा था कि हत्या किसी परिचित ने की है। इस पर शक की सुई मृतका के पति पर गई। फिंगर प्रिंट, सर्विलांस के सहारे पता चला कि मोहित की उसकी साली कविता पत्नी नीरज से काफी देर तक बात होती थी।
चरवा में ब्याही कविता एक साल से मायके में रह रही थी। कविता को बुलाकर पूछताछ हुई तो वह टूट गई। इसके बाद मोहित ने बताया कि वह और कविता एक-दूसरे को प्यार करते थे। इस रिश्ते की जानकारी होने के बाद उसकी पत्नी सरिता विरोध करती थी। उसने यह बात फोन पर कविता को बताई। इसके बाद दोनों ने सरिता को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। मंगलवार सुबह मोहित ने सरिता का चाकू से गला रेत दिया। राज ना खुले इस वजह से बेटी तनु को भी मार डाला।
घटना के बाद वह प्रयागराज गया और खुद को बचाने के लिए पत्नी और बेटी की हत्या की कहानी गढ़ी। एसपी ने बताया मोहित की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को आरोपी जीजा-साली का चालान न्यायालय भेजा जाएगा।
---------
पुलिस को गुमराह करने की रची थी साजिश
मोहित उर्फ अजय ने पुलिस को गुमराह करने का प्लान तैयार किया था। उसने मंगलवार सुबह ही पत्नी व बेटी को मार डाला, इसके बाद वह जान बूझकर प्रयागराज गया। वहां शाहगंज मोहल्ले में इलेक्ट्रानिक्स की कुछ ऐसी दुकानों से खरीदारी की जहां सीसीटीवी कैमरा लगा था। सैनी व सिराथू में भी इसी तरह से उसने समोसा आदि खरीदा था। ताकि लोग यह बता सकें कि मोहित कहां था।
अमर उजाला ने जाहिर की थी आशंका
दोहरे हत्याकांड के पीछे बड़ी साजिश का अमर उजाला ने बुधवार के अंक में इशारा कर दिया था। सरिता की बेटी तनु के मुंह में चींटी लग चुकी थी। वहीं, सरिता की लाश जहां थी वहां पर खून सूखा था। ऐसे में साफ था कि हत्या दिन में ही किसी समय की गई थी। इस बाबत एसपी अभिनंदन भी स्वीकार करते हैं कि उन्होंने चिकित्सकों से परामर्श लिया तो उन्होंने भी दिन में हत्या किए जाने की बात कही। इसी से मोहित पर और शक गहरा गया।

साली से बात करने के लिए दूसरे सिम का करता था प्रयोग
साली के इश्क में पागल मोहित शातिर था। वह साली कविता से बात करने के लिए अलग सिम कार्ड का प्रयोग करता था। इसके पीछे कारण था कि सरिता को शक न हो। इसके बाद भी रिश्ते की भनक सरिता को हुई तो पति-पत्नी में अक्सर तकरार होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed