फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man murdered by stabbing, dead body found soaked in blood on roadside

Crime : चाकू से गोद कर युवक की हत्या, सड़क के किनारे खून से लथपथ मिला शव

Mon, 18 Mar 2024 11:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Mar 2024 11:00 AM IST
सार

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भगवतपुर में युवका खून से लथपथ शव मिला। पुलिस शिनाख्त करने में जुट गई है। आशंका जाहिर की जा रही है कि कहीं दूसरी जगह हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। 

विज्ञापन
Young man murdered by stabbing, dead body found soaked in blood on roadside
घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयरपोर्ट कोतवाली के भगवतपुर गांव में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह खून से लथपथ शव सड़क के किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट कोतवाली के भगवतपुर तिराहा के समीप सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने सड़क किनारे पड़े करीब 25 वर्षीय युवक के शव को देखा। खून से लथपथ शव के मिलने की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो घटना स्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक सीने, कंधा, सिर और हाथ में कई जगह चाकू से गोदने के निशान हैं। शरीर पर काले रंग की टीशर्ट और जींस है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरु कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed