{"_id":"6532d4f38b0bc7a7200ec6e8","slug":"young-man-molests-girl-by-luring-her-with-toffee-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-4390-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: युवक ने टॉफी का लालच देकर बालिका से की दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: युवक ने टॉफी का लालच देकर बालिका से की दरिंदगी
Sat, 21 Oct 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
भरवारी। कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव में हैवानियत की हद पार कर देने वाली घटना सामने आई है। रिश्तेदारी में आया एक युवक सात साल की एक लड़की को टॉफी का लालच देकर खेत ले गया। वहां दरिंदगी की। खून से लथपथ बालिका के बेहोश हो जाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला। घटना स्थल से आरोपी का मोबाइल और चप्पल बरामद मिला है। पुलिस ने बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला व्यक्ति मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। उसने बताया कि शुक्रवार को वह मजदूरी करने गया था। घर में उसकी पत्नी, सात वर्षीय बेटी और 10 दिन की बेटी के साथ अकेले थी। दोपहर में दूर का एक रिश्तेदार घर आया। शाम करीब चार बजे वह बेटी को टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक रिश्तेदार और बेटी नहीं आए तो पत्नी परेशान हो उठी।
इस दौरान खेत की तरफ धान काटने गए किसानों ने बेटी को खेत में बेहोश देखा। बालिका के निजी अंगों से खून निकल रहा था और कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मौके पर सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा, कोखराज इंस्पेक्टर विनोद, फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। घटना स्थल से आरोपी का मोबाइल व चप्पल बरामद हुआ।बालिका को इलाज के लिए पीएचसी मूरतगंज जे जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है। पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही शीघ्र विवेचना पूरी कर उसे सजा दिलाया जाएगा।-अवधेश विश्वकर्मा, सीओ सिराथू