{"_id":"5a17202c4f1c1b8b688b483c","slug":"young-man-killed-with-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":" ठंड का कहर, युवक की गई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड का कहर, युवक की गई जान
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोआबा में बीते पांच दिनों से कातिल ठंड का सितम जारी है। पछुआ हवा के साथ कोहरे की घनी चादर के साथ बढ़ी शीत लहर कातिल हो गई है। ठंड से मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बुधवार की रात चायल के हुसैनमई गांव में एक युवक की ठंड लगने से मौत हो गई। देर रात युवक दावत से घर लौटा था। इसके बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ी थी। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
चायल तहसील क्षेत्र के हुसैनमई पूरामुफ्ती गांव निवासी राकेश यादव (25) बुधवार शाम पड़ोसी गांव एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि देर रात घर लौटने पर युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। युवक को बिस्तर पर कांपता देख घर वालों ने आग जलाने के बाद घरेलू उपचार शुरू किया। उपचार के बाद घर वाले जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते युवक की सांसे थम चुकी थी।
बृहस्पतिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। बताते चलें की पांच दिनों से धुंध के साथ गलनभरी ठंड विकराल रूप धारण कर रही है। कातिल बनी ठंड की चपेट में आने से लोग मौत के गाल में समा रहे हैं। पखवारे भर में ठंड लगने से करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।