फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man commits suicide by hanging himself in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Wed, 18 Nov 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging himself in suspicious circumstances
सदर कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव में सोमवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक युवक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन कमरे में पहुंचे। चर्चा रही कि मृतक एक युवती से प्यार करता था लेकिन लड़की के घरवालों ने उसकी सगाई कहीं और कर दी। फिलहाल घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव निवासी अरविंद कुमार (22) पुत्र रामनरेश का मंगलवार की सुबह फांसी से लटका शव मिला। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। चर्चा रही कि युवक एक युवती से प्यार करता था। घरवाले शादी के लिए राजी नहीं हुए। इस बीच पता चला कि युवती की सगाई किसी दूसरे व्यक्ति से हो गई है।
विज्ञापन

इसकी वजह से वह काफी परेशान रहता था। सोमवार वह बिना किसी से कुछ कहे अपने कमरे में चला गया। सुबह काफी देर तक अरविंद कमरें से बाहर नहीं निकला तो परिजन वहां पहुंचा। घरवालों के मुताबिक अरविंद का शव फांसी से लटक रहा था। इसकी जानकारी अरविंद के पिता रामनरेश ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत इंस्पेक्टर मंझनपुर मनीष पांडेय का कहना है कि मृतक के पिता ने अपने बेटे के खुदकुशी कर लेने की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेकाबू पिकप ने बाइक सवार युवक को कुचला
पिपरी के तिलहापुरमोड बाजार में मंगलवार की देर रात बाइक से घर लौट रहे युवक को बेकाबू पिकप ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को पकड़ लिया। लेकिन चालक फरार हो गया है।
घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सराय अकिल के अमिरसा गांव निवासी गोलू यादव(26) पुत्र हंसराज यादव परिवार के भरण पोषण के लिए तिलहापुरमोड स्थित एक परचून की दुकान में काम करता था। प्रतिदिन की तरह मंगलवार की देर रात करीब दस बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही गोलू दुकान से कुछ दूर पहुंचा ही था कि सामने से आ रही बेकाबू पिकप ने उसे टक्कर मारते हुए रौंद दिया।

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर जब तक स्थानीय लोग वहां पहुँचते की गाड़ी का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed