{"_id":"5d9104df8ebc3e93af0f5411","slug":"young-man-beaten-as-a-child-thief-admitted-kaushambi-news-ald256267858","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोर समझकर युवक को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोर समझकर युवक को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
बच्चा चोर समझकर युवक को पीटा, भर्ती
नगर कोतवाली क्षेत्र के मड़ूकी गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मड़ूकी गांव में शनिवार रात बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने एक युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
मड़ूकी गांव में शनिवार रात एक मनोरोगी कहीं से भटककर आ गया था। ग्रामीणों ने उससे पूछताछ शुरू की तो मानसिक दशा खराब होने की वजह से वह साफ तौर पर कुछ बता नहीं पाया। ऐसे में गांव वालों को लगा कि वह बच्चा चोर ही है। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर दी। तभी किसी ने जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ के कब्जे से मुक्त कराने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। अपना नाम-पता वो अब भी नहीं बता पा रहा है। मामले में नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि फिलहाल किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। अधिकारियों का आदेश मिला तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।