फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man angry with his family jumped into the well

Kaushambi News: घरवालों से नाराज युवक कुएं में कूदा

Thu, 30 May 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 30 May 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Young man angry with his family jumped into the well
घरवालों से नाराज युवक कुएं में कूदा
विज्ञापन

पइंसा। कोतवाली के मोंगरी कड़ा गांव में बुधवार शाम घर वालों से नाराज एक युवक ने कुएं में छलांग लगा दी। कुएं के पास रहने वाले एक व्यक्ति की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस व अग्निशमन दल के सदस्यों ने कुएं में जाल और कांटा डालकर खोजबीन की, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। घटना की वजह स्पष्ट करने के बजाय घर वाले इधर-उधर की बात कर रोने लगते।
मोगरी कड़ा गांव के शुभम सोनकर (18) किसी बात को लेकर घरवालों से नाराज होकर बुधवार शाम करीब सात बजे घर से दौड़ते हुए मक्खन लाल के घर के समीप स्थित कुएं पहुंचा व छलांग लगा दी। घटना देख मक्खन ने शुभम के घरवालों को सूचना दी तो परिवार के लोग कुएं तक पहुंचे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान यशवंत की सूचना पर पुलिस व अग्निशमन दल की टीम भी आ गई। दमकल कर्मियों ने जाल डलवाकर शुभम की खोजबीन कराई, लेकिन शाम सात बजे तक सफलता नहीं मिल सकी। प्रधान के मुताबिक कुआं काफी पुराना है। उसमें अभी भी 35 फिट तक पानी है। लोग कुएं का पानी नहीं पीते। इस वजह से कुएं की मुंडेर पर चार फिट ऊंची दीवार बनवा दी गई थी, जिससे कोई मवेशी कुएं में न गिर जाए। थानाध्यक्ष जगदीश प्रसाद का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed