{"_id":"6abc0af1a62cec271b080a34","slug":"body-of-mason-found-in-water-filled-roadside-pit-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-149191-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में मिला राजमिस्त्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में मिला राजमिस्त्री का शव
विज्ञापन
फाइल फोटो- मृतक इद्रभवन सरोज
क्षेत्र के डहरई गांव में मंगलवार सुबह सात बजे घर से निकले राजमिस्त्री का शव सड़क किनारे खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को हादसा मान रही है।
डहरई निवासी इनभवन सरोज (35) पुत्र मोतीलाल सरोज राजमिस्त्री थे। पिता मोतीलाल सरोज ने बताया कि इनभवन चार बेटों में दूसरे नंबर का था। वह मंगलवार भोर करीब चार बजे शौच के लिए घर से निकला था। सुबह करीब सात बजे खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में शव उतराता देखा तो सूचना दी। मौके पर बिलखते हुए घरवाले पहुंचे। ग्रामीण भी जुट गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों से मामले की पूछताछ की। थाना प्रभारी बैकुंठ नाथ पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना हादसा प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने का इंतजार है। घरवालों से जानकारी जुटाई गई है। अगर वह किसी के खिलाफ तहरीर देते हैं तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
वर्ष 2014 में हुई थी शादी
इनभवन का विवाह वर्ष 2014 में हुआ था। वह माता-पिता की देखभाल भी करता था। शादी के बाद से पत्नी मायके में रहती है और उनकी कोई संतान नहीं है।
छह महीने से अधूरा पड़ा है सड़क का काम
डहरई से बरौली जाने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य करीब छह महीने से रुका हुआ है। सड़क बनाने के लिए गड्ढा खोदकर मिट्टी निकाली गई थी। उसे सड़क किनारे रखा गया था। बारिश होने की वजह से गड्ढे में पानी भर गया था। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान मिट्टी से कीचड़ होने की वजह से चलना भी दूभर हो गया था। सड़क बनाने के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
मंझनपुर एसडीएम राजकुमार मौर्या ने बताया कि डहरई में मजदूर के सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में शव मिलने की जानकारी हुई है। गड्ढा कब खोदा गया था और सड़क निर्माण का कार्य क्यों बंद है, इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर आरोपियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
डूबने से हुईं मौतें
- चार जुलाई को मूरतगंज में 13 वर्षीय किशोर रौनक की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी।
- पांच अगस्त को कोखराज के अंदावा गांव में चार वर्षीय मासूम खुशी की पानी भरे तालाब में डूबने से मौत हुई थी।
- छह सितंबर को चरवा के चौराडीह गांव 13 वर्षीय किशोर की मौत बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से हुई थी। परिजनों ने बताया कि किशोर शौच के लिए तालाब की तरफ गया था, तभी हादसा हो गया।
- 19 सितंबर को करारी के अर्का महाबीरपुर गांव में सदाशिव यादव (70) की पानी भरे तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह भी शौच के लिए तालाब किनारे गए थे।