{"_id":"6abc092d01d7fc6be70ed55b","slug":"a-difficult-path-a-journey-through-filthy-water-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-149171-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मुश्किल डगर, गंदे पानी के बीच सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मुश्किल डगर, गंदे पानी के बीच सफर
विज्ञापन
मूरतगंज विकास खंड में लोकीपुर गांव से चरवा जाने वाला बदहाल रास्ता। संवाद
मूरतगंज विकासखंड के अमनी लोकीपुर से चरवा जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं। लोकीपुर से शक्ती का पूरा तक सड़क पर चलना दूभर है। गंदा पानी सड़क पर फैला है। इसी के बीच से सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं।
लोगों ने बताया कि नाली न होने से पानी निकासी नहीं हो पा रही है। समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।बाइक और ई-रिक्शा चालक भी यहां बने गड्ढों में अक्सर फंसते रहते हैं। स्कूली बच्चों को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है।
वर्जन
नाली नहीं होने से घरों का पानी सड़क पर ही बहता है। बारिश में पूरा रास्ता कीचड़ से भर जाता है। रास्ते से चलना मुश्किल हो जाता है। - विजय कुमार।
-- -- -
सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। उनमें पानी भर जाने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लगता। बाइक सवार आए दिन परेशान होते हैं। कई बार लोग गिरते-गिरते बचते हैं। मैकूलाल।
विज्ञापन
-- -
स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। सुबह के समय सड़क पर पानी और कीचड़ के बीच बच्चों को निकलना पड़ता है। गंदा पानी लंबे समय तक जमा रहने से बीमारी फैलने का खतरा भी रहता है। - विष्णु
गांव में सफाई और जल निकासी की व्यवस्था बेहतर हो जाए तो समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। ग्रामीण कई बार जिम्मेदारों से नाली बनवाने और सड़क दुरुस्त कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक राहत नहीं मिली। - गोपी प्रसाद
वर्जन
बारिश के कारण कई सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। बारिश खत्म होने के बाद सभी सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। उन्हें गड्ढामुक्त किया जाएगा। - दयाशंकर सोनी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग