{"_id":"5bf6f769bdec22417e2ffffc","slug":"youa-sansad-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा संसद कार्यक्रम की तैयारी में भाजयुमो ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा संसद कार्यक्रम की तैयारी में भाजयुमो ने झोंकी ताकत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज में होने वाले युवा संसद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजयुमो ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। गुरुवार को संगठन के काशी प्रांत महामंत्री ने सिराथू व चक नारा गांव में बैठक की। इस दौरान कार्यक्रम की कामयाबी के लिए रूपरेखा बनाई गई। कार्यकर्ताओं की जरुरी दिशा-निर्देश दिया गया।
प्रयागराज में 28 नवंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा का युवा संसद कार्यक्रम होगा। इसमें काशी क्षेत्र में आने वाले 15 जनपदों के युवा प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम का मुख्य विषय एक राष्ट्र एक चुनाव व भारत के विकास के अवसर होगा। गुरुवार को सिराथू तथा चक नारा गांव में बैठक करते हुए संगठन के काशी प्रांत महामंत्री वरुण प्रताप सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में कौशाम्बी जिले से भी सैकड़ों युवा प्रतिनिधियों का पहुंचना अनिवार्य होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिले से सहभाग करने वाले युवा प्रतिनिधि, छात्र नेता व यूथ आइकॉन की सूची बनाने के साथ उनसे संपर्क करके टीम बनाने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा, धर्मराज मौर्य, ज्ञान सरोज, आशीष केसरवानी, मनोज त्रिपाठी, नीरज मोदनवाल, सानू कुशवाहा, राजीव रैना, अंकुर त्रिपाठी, शिवप्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।