{"_id":"5caf9161bdec22143b6f1e96","slug":"x-ray-film-is-not-available-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में एक्स-रे फिल्म न होने से दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में एक्स-रे फिल्म न होने से दिक्कत
Fri, 12 Apr 2019 12:44 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
hospital
- फोटो : kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। जिला अस्पताल में महज एक रुपये के पर्चे पर मुफ्त डिजिटल एक्स-रे की सुविधा तो है लेकिन रिपोर्ट के लिए एंड्राएड फोन रखना जरुरी है। जी हां, यह कोई जुमला नहीं बल्कि सौ फीसदी सच है। गुरुवार को देवर का एक्स-रे कराने आई महिला के सामने अस्पताल कर्मियों ने ऐसी ही शर्त रखी तो वह रो पड़ी। बाद में सीएमएस के हस्ताक्षेप पर खुद चिकित्सक कम्प्यूटर स्क्रीन पर एक्स-रे देखने पहुंचे।
जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन लगा दिया गया। लेकिन बजट के अभाव में फिल्म नहीं आ सकी है।
इसे लेकर मरीजों को एक्स-रे कराने के बाद कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिख रहे एक्स-रे को अपने मोबाइल के कैमरे में खींचना होता है। मोबाइल पर ही फिल्म देखकर चिकित्सक इलाज करते हैं। जिन लोगों के पास महंगा एंड्राएड फोन है उनका तो काम हो जाता है। लेकिन गरीबों को काफी जलालत का सामना करना पड़ता है। गुरुवार की सुबह कोखराज के कशिया से आई समशाद बानो के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल बुधवार की रात शमसाद का देवर एक हादसे में जख्मी हो गया था। सीने में दर्द होने की वजह से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने एक्स-रे के लिए लिख दिया। समशाद लाइन में लगकर एक्स-रे कराने में कामयाब हुई लेकिन रिपोर्ट लेने पहुंची तो वहां रहे स्टाफ ने कैमरा वाला मोबाइल लेकर आने के लिए कहा।
उसने गरीबी का हवाला देकर मोबाइल नहीं होने की बात कही। लेकिन स्टाफ फिल्म देने में असर्मथता जाहिर करता रहा। इस पर महिला रो पड़ी। उसने मामले की शिकायत सीएमएस डॉ. दीपक सेठ से की। सीएमएस ने चिकित्सक को रिपोर्ट खुद जाकर देखने के लिए कहा। सीएमएस ने बताया कि बजट आने के बाद फिल्म खरीदी जाएगी। मरीजों की सुविधा के लिए डिजिटल एक्स-रे सेवा शुरू करवा दी गई है।