{"_id":"69af1f2d9de32560260c98c5","slug":"wrong-eating-habits-and-bad-lifestyle-are-increasing-the-number-of-cervical-patients-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-137757-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गलत खानपान और खराब दिनचर्या से बढ़ रहे सर्वाइकल के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गलत खानपान और खराब दिनचर्या से बढ़ रहे सर्वाइकल के मरीज
Tue, 10 Mar 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के फिजियोथेरेपी विभाग में मरीज का इलाज करते डॉ. दीपक द्विवेदी। संवाद
बदलती जीवनशैली, गलत खानपान और खराब दिनचर्या के कारण लोगों में सर्वाइकल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। गर्दन में दर्द, जकड़न और कंधों में खिंचाव की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज मेडिकल कॉलेज के फिजियोथेरेपी विभाग की ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
फिजियोथेरेपी विभाग के डॉ. दीपक द्विवेदी ने बताया कि लंबे समय तक मोबाइल या कंप्यूटर पर झुककर काम करना, गलत मुद्रा में बैठना और शारीरिक गतिविधियों की कमी इस समस्या के प्रमुख कारण हैं। इसके अलावा देर रात तक जागना, अनियमित खानपान और व्यायाम न करना भी सर्वाइकल की परेशानी को बढ़ा रहा है।
मेडिकल कॉलेज के फिजियोथेरेपी विभाग की ओपीडी में रोजाना करीब 15 से 20 मरीज सर्वाइकल की शिकायत लेकर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉ. दीपक मरीजों को दवाएं देने के साथ ही जीवनशैली में सुधार और नियमित व्यायाम करने की सलाह दे रहे हैं।