फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Worst accident in the town on Thursday morning , chair , table , door , window , including the loss of 2 million

करारी कस्बे में बृहस्पतिवार की भोर हुआ हादसा, कुर्सी, मेज, दरवाजा, खिड़की समेत 2 लाख का हुआ नुकसान

Fri, 29 May 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 29 May 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
करारी (ब्यूरो)। कस्बे के नेतानगर मोहल्ले में स्थित फर्नीचर की दुकान में  बृहस्पतिवार की सुबह अचानक आग लग गई। इससे खिड़की दरवाजा, चारपाई, तख्त, मेज समेत लाखों रुपये का फर्नीचर जल गया। साथ ही बगल में स्थित पोर्ल्टी फार्म भी राख हो गया। दुकान से उठती लपटें देख मौके पर भीड़ जुट गई। करीब तीन घंटे तक दमकलकर्मी और ग्रामीण आग बुझाने में जूझते रहे। दुकानदार के मुताबिक करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के किंगनगर निवासी मोहम्मद हलीम की मंझनपुर मार्ग (किंगनगर) मोहल्ले में फर्नीचर की दुकान है। वहीं दुकान के बगल उसका पोल्ट्री फार्म भी है।  बृहस्पतिवार की सुबह करीब 4 बजे अचानक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। भोर में धुएं की गंध से आसपास सो रहे लोगों की नींद खुल गई। दुकान से लपटें निकलती देख लोगों के होश उड़ गए। चीखते-चिल्लाते लोग दुकान की ओर भागे। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर दुकानदार और उसके घरवाले भी आ गए।
विज्ञापन


 हवा के साथ दवानल बनती लपटें देख घबराए लोगों ने घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड को दी। साथ ही खुद भी ग्रामीण आग बुझाने में जुटे। दमकलकर्मी और गांववाले करीब तीन घंटे तक आग बुझाने में जूझते रहे। हालांकि जब तक लोग आग पर काबू पाते। फर्नीचर की दुकान और पोल्ट्री फार्म और पोल्ट्रीफार्म जलकर राख हो चुका था। वहीं लपटों की जद में आने से कुर्सी, मेज, खिड़की, दरवाजे, चारपाई, तख्त, लकड़ी की आलमारी के साथ ही दुकान में फर्नीचर बनाने के लिए रखी सागौन, शीशम आदि की बेशकीमती लकड़ियां भी जल गई। दुकानदार के मुताबिक आग लगने से उसे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं भोर में लकड़ी की दुकान में आग कैसे लगी? इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। दुकानदार का भी कहना है कि उसकी किसी से ऐसी दुश्मनी भी नहीं है कि कोई उसकी दुकान में आग लगाने की घटना को अंजाम दे। माना जा रहा है कि भोर में किसी ने पीने के बाद जलती बीड़ी अथवा सिरगेट का टुकड़ा फेंका होगा। गर्मी के कारण सूखी लकड़ियाें में आग लगने से यह घटना हुई है। फिलहाल भुक्तभोगी दुकानदार की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed