{"_id":"5c7ecaa2bdec222dc912f0eb","slug":"workers-will-get-the-3000-pension-after-the-age-of-60-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 साल के बाद असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलेगी 3000 पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 साल के बाद असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलेगी 3000 पेंशन
Wed, 06 Mar 2019 12:47 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। 60 साल की आयु पार कर चुके असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को केंद्र सरकार तीन हजार रुपया पेंशन देगी। यह पैसा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत दिया जाएगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक लालबहादुर ने 100 श्रमिकों को पेंशन का कार्ड वितरित किया। डीएम ने बताया कि यह एक अंशदाई योजना है। इसके तहत असंगठित कर्मकार पात्र हैं।
जिस व्यक्ति की 15 हजार से कम मासिक आय है या ऐसे किसान जिनके पास ढाई एकड़ से कम कृषि योग्य भूमि है वहीं पात्रता की श्रेणी में आएंगे। योजना के तहत फेरीवाले, रिक्शा चालक, घरेलू श्रमिक, कृषि श्रमिक, , हथकरघा, चमड़ा आदि के श्रमिक शामिल हो सकते हैं।