फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Workers should strengthen the organization at the booth level: Ramashish

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता : रामाशीष

Sun, 12 Oct 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 12 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Workers should strengthen the organization at the booth level: Ramashish
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
राष्ट्रीय लोकदल की शुक्रवार की शाम आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाकर चौधरी जयंत सिंह के हाथों को मजबूत करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाए। साथ ही अधिक से अधिक सदस्य जोड़ें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और अधिक संख्या में उम्मीदवार उतारें।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने कहा कि रालोद सर्व समाज की पार्टी है। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य व किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण सिंह पटेल ने कहा कि कौशाम्बी में रालोद की जड़ें मजबूत हैं। प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिजवी ने कहा कि किसानों और कार्यकर्ताओं के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रयागराज के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम सजीवन पटेल, प्रदेश सचिव चौधरी सुजाता सिंह, महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन राजा राम, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी भोपाल सिंह, जिलाध्यक्ष नजमुल हसन आदि मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed