{"_id":"61915a03019617423a32dda9","slug":"worker-hit-by-train-dies-kaushambi-news-ald3204377135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आया मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आया मजदूर, मौत
विज्ञापन
Worker hit by train, dies
- फोटो : KAUSHAMBI
पिपरी कोतवाली के गेरिया खालसा गांव का एक मजदूर रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गेरिया खालसा निवासी शिवशरण सरोज(30) मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। वह इन दिनों मजदूरी करने के लिए प्रतिदिन साइकिल से प्रयागराज जाता था। रविवार की सुबह भी वह साइकिल से मजदूरी करने प्रयागराज जा रहा था। जैसे ही वह पूरामुफ्ती के कुसुवां गांव स्थित रेलवे फाटक पर पहुंच कर ट्रैक पार कर रहा था तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
हादसे में उसके चीथड़े उड़ गए और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पूरामुफ्ती के सल्लाहपुर चौकी पुलिस ने शव की शिनाख्त शिवशरण के रूप में कर खबर परिजनों को दी। मौत की मनहूस खबर सुन बदहवास परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए।

Worker hit by train, dies- फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन