फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Worker falls from fourth floor of under construction building, dies

Kaushambi News: निर्माणाधीन भवन की चौथी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत

Wed, 07 Aug 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 07 Aug 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Worker falls from fourth floor of under construction building, dies
ओसा गांव में महेश कुमार की मौत पर रोते बिलखते परिजन। स्रोत: सोशल मीडिया
सदर कोतवाली क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय के पास मंगलवार को एक निर्माणाधीन भवन में काम करते समय एक मजदूर चौथी मंजिल से गिर पड़ा। हादसे में उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटना की खबर उसके घर पहुंची तो परिजन रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन

ओसा गांव निवासी महेश (45) मजदूरी करता था। मंगलवार को वह एआरटीओ कार्यालय के निकट बन रही एक इमारत में काम करने गया था। इसी इमारत की चौथी मंजिल पर काम के दौरान पैर फिसलने के कारण वह नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल महेश को आननफानन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ओसा निवासी आर्यवीर समेत अन्य लोगों ने बताया कि महेश के परिवार में उसकी पत्नी गुड़िया, बेटा रमेश (22), बेटी रन्नो (17), बेटा परवेश (14) और बेटी संजू (10) है। एक बेटी अंजू की दो साल पहले ही महेश ने शादी कर दी थी। गरीबी के कारण घर के बड़ों से लेकर बच्चों तक सब मजदूरी करते थे। उसके मौत की खबर गांव पहुंची तो घर में रोना-पिटना मच गया। गुड़िया व उसके बच्चों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल संतोष शर्मा ने बताया कि निर्माणाधीन भवन की चौथी मंजिल से गिरने के कारण मजदूर की मौत हुई है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed