{"_id":"5d5c43548ebc3e6c2d604d61","slug":"worker-died-due-to-drowning-in-ganga-kaushambi-news-ald2526485113","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
Worker died due to drowning in Ganga
- फोटो : KAUSHAMBI
गंगा में डूबने से मजदूर की मौत
पूरामुफ्ती इलाके के फतेहपुर घाट पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पूरामुफ्ती इलाके के फतेहपुर घाट पर सोमवार शाम नहाने गया एक ग्रामीण गंगा नदी में समा गया। सुबह उसकी लाश निकाली गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि अवैध खनन के दौरान घाट पर बड़े-बड़े गड्ढ़े खोद दिए गए थे। इसी गड्ढ़े में समाने से जान गई है।
फतेहपुर घाट गांव निवासी छेदीलाल (55) पुत्र गुलजार मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। सोमवार शाम वह अकेले ही नहाने के लिए स्थानीय गंगा घाट गया था। वहां अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गया। छेदीलाल देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। सुबह ग्रामीणों की मदद से परिवार वालों ने नदी में छेदीलाल को खोजना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक गड्ढ़े से उसकी लाश निकाली जा सकी। छेदीलाल की मौत ने परिजनों को झकझोरकर रख दिया है। उनके आंसू नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि इस घाट पर महीने भर पहले तक अवैध खनन कराया जाता था। जिसकी वजह से कई जगह पर बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए हैं। लिहाजा किसी रोज फिर किसी के साथ ऐसा हादसा हो सकता है।