फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Work done under MNREGA, discrepancies found in records

मनरेगा से कराए गए कार्य, अभिलेखों में मिली गड़बड़ी

Fri, 20 May 2022 01:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Work done under MNREGA, discrepancies found in records
गौहानी गांव में विकास कार्यों का जायजा लेते अपरआयुक्त मदन वर्मा - फोटो : KAUSHAMBI
विकास खंड कौशाम्बी की दो ग्राम पंचायतों में मनरेगा से कराए गए कार्यो की हकीकत जानने के लिए संयुक्त विकास आयुक्त ने बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अभिलेखों में गड़बड़ी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। साथ ही खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि मनरेगा से जो कार्य कराया गया है। उसके अभिलेखों को दुरुस्त करें।
विज्ञापन

मनरेगा से कराए गए कार्यो में किसी प्रकार की हेेराफेरी न हो, इसके लिए शासन ने जांच के लिए मंडलीय टीम लगाई है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को संयुक्त विकास आयुक्त मदन वर्मा ने कौशाम्बी ब्लॉक के धरमपुर व हकीमपुर गांव में मनरेगा से बनाए गए नाला, सड़क की जांच किया।
विज्ञापन

अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा पंकज कुमार से मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की फाइलें मंगाकर बिंदुवार समीक्षा की। काम की सुस्ती के साथ ही अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने पर संयुक्त विकास आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही भी काम समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी शिवपूजन भारतीय, ग्राम विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed