फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Women raise voice against exploitation

शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करें महिलाएं

Sat, 09 Mar 2019 12:54 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 09 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Women raise voice against exploitation
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
मंझनपुर/सिराथू। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुक्रवार को कार्यक्रमों एवं गोष्ठियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। स्कूल-कॉलजे में शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


नवीन मंडी ओसा में महिला समाख्या एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम में महिलाओं के शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला महिला कल्याण अधिकारी पूनम पाल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने शोषण से उबरने के लिए कई टिप्स दिए। उन्होंने महिलाओं को अपनी ताकत का एहसास कराया। कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी अजीत कुमार और महिला थानाध्यक्ष अनीश फात्मा सहित चित्रकूट जनपद से आई माया ने भी अधिकारों को बताया। इस दौरान मिथिलेश, माया, रंजना, विमला, मनोरमा, सुषमा, मंजूला आदि मौजूद रहीं।  सिराथू के श्याम लाल मार्य कौशांबी पब्लिक स्कूल में शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य अभिषेक सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज की शिल्पकार हैं। हमें उन्हें सम्मान और अधिकार देने चाहिए।  इस दौरान शिक्षका सुप्रिया केसरवानी, अंजली केसरवानी, पूर्णिमा भारती, नीलम स्िमिता, ममता, मोनिका, शिवांगी आदि मौजूद रहे। भरवारी स्थित एनडी स्कूल एंड कालेज में शुक्रवार को महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य मयंक मिश्र ने कालेज की सभी शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। इस दौरान आरपी चतुर्वेदी, अंजना गुप्ता, सुमन कुशवाहा, उर्वशी गुप्ता, पायल केशरवानी, अभिमन्यु पांडेय आदि मौजूद रहे। बीएस इंटर कालेज संयारा मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को विशेष आदर दिया गया है। गोष्ठी में प्रबंधक अनूप सिंह, शिक्षक मृदुल मिश्र, दुर्गा प्रसाद मिश्र, वाहिद हसन, सुनील विश्वकर्मा, शिवम सोनकर, अंजली श्रीवास्तव, नीलम कु शवाहा, पुप्पा यादव, नेहा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed