{"_id":"686ed2cbe864e55bca05c7dc","slug":"women-planting-paddy-were-beaten-up-crops-destroyed-with-tractor-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127755-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: धान की रोपाई कर रही महिलाओं को पीटा, ट्रैक्टर से नष्ट की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: धान की रोपाई कर रही महिलाओं को पीटा, ट्रैक्टर से नष्ट की फसल
Thu, 10 Jul 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
करारी कोतवाली के महेंद्र गांव में बुधवार को विवादित खेत में धान की रोपाई कर रही महिलाओं के साथ मारपीट कर फसल को ट्रैक्टर से नष्ट करने का आरोप है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुकीमपुर गांव के बुधई लाल की पत्नी कतकी देवी और बेटी करिश्मा गांव की छह महिलाओं के साथ बुधवार सुबह करीब आठ बजे महेंद्र गांव स्थित अपने खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। आरोप है कि इस दौरान महेंद्र गांव के कुछ लोग मौके पर आए और खेत को अपना बताते हुए उन्हें धान की रोपाई करने से रोकने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने अपशब्द कहते हुए महिलाओं की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। साथ ही ट्रैक्टर से खेत में लगी फसल उजाड़ दी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। शिकायत पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
युवक को पिटाई, मुकदमा दर्ज
पिपरी के मकदूमपुर गांव के समीप रविवार को एक युवक की पिटाई कर दी गई। प्रयागराज के धूमनगंज के कंधईपुर निवासी विकास कुमार सिंह रविवार को बहन के घर जा रहा था। आरोप है कि मकदूमपुर गांव स्थित नहर के समीप देवघाट झलवा निवासी मुकेश कुमार ने अपने बेटे मानस के साथ उसे रोक कर लाठी-डंडे व लोहे की कटीली तार से पिटाई कर दी।
आरोप है कि इसके पहले मुकेश की पत्नी अनमोला और बहू नीतू सिंह ने भी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
-- -- -- -- -
रंजिशन पिता पुत्र ने युवक को पीटा, केस दर्ज
पिपरी कोतवाली के सेवथा गांव निवासी लवलेश यादव के मुताबिक मंगलवार सुबह वह दूध लेकर डेयरी में देने जा रहा था। इसी दौरान युवक अपने पिता संग रास्ते में रोक कर गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर राजेश यादव और उसके बेटे कमल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया।