फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Women made unhygienic fast for untiring good luck

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

Thu, 13 Sep 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी Updated Thu, 13 Sep 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर/करारी। सौभाग्यवती महिलाओं ने पति की लम्बी आयु व  कन्याओं ने सुयोग्य वर के लिए बुधवार को हरितालिका तीज का व्रत रखा। शाम को विधि-विधान से भगवान शिव व माता पार्वती का पूजन किया। रात को जागरण कर भजन कीर्तन कर ईश्वर की अराधना की। तमाम महिलाओं ने नजदीकी घाटों पर पहुंचकर गंगा स्नान भी किया।
विज्ञापन


भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज के नाम से जाना जाता है। इस दिन मां पार्वती की कठिन तपस्या से खुश होकर भगवान भोलेनाथ ने उन्हें अपनी अर्द्धांगनी बनाया था। तभी से महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती की पूजा करती हैं। इसी मान्यता को लेकर बुधवार को जिले भर में उत्साह के साथ हरितालिका त्योहार मनाया गया।  इसे लेकर महिलाएं कई दिन से तैयारी कर रही थी। महिलाओं, कन्याओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। दोपहर में कड़ा स्थित कुबरी, कालेश्वर, बाजार घाट, संदीपन, पल्हाना आदि गंगा घाटों पर पहुंचकर आस्था की डु़बकी लगाई। शाम को सोलहों श्रंगार कर घरों में भगवान शिव और माता पार्वती की मिट्टी की प्रतिमा बनाया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा की। सौभाग्यवती महिलाओं ने पति के दीर्घायु और कुंवारी कन्याओं ने सुयोग्य वर की कामना की। पूजन के बाद रात में भजन कीर्तन के साथ जागरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed