{"_id":"a48a22151de74e27229bf7bc8ae52496","slug":"women-fight-in-the-marketplace-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरे बाजार महिलाओं में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरे बाजार महिलाओं में हुई मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 18 May 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारा (ब्यूरो)। कौशाम्बी कोतवाली के विजिया बाजार में शनिवार शाम घर बंटवारे को लेकर महिलाएं भिड़ गई। इस दौरान देवरानी-जेठानी के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट देख घटनास्थल पहुंचे घर-परिवार के साथ अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है। बता दें कि हजियापुर गांव निवासी रोशनलाल और फूलचंद्र सगे भाई हैं।
दोनों विजिया बाजार में चूड़ी की दुकान खोल रखी है। दोनों के बीच मकान बंटवारे को लेकर कई महीने से विवाद चल रहा है। शनिवार को मामला पुलिस के समाधान दिवस में भी पहुंचा। पर कोई हल नहीं निकल सका। शाम इसी रंजिश में दोनों की पत्नियां आपस में भिड़ गईं। तीखी झड़प के बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।