फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   women died

सांड़ के हमले से बचने में कुएं में कूदी वृद्धा, मौत

Fri, 09 Aug 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
women died
सांड़ के हमले से बचने में कुएं में कूदी वृद्धा, मौत
विज्ञापन

चरवा। चायल तहसील के चरवा खुर्द गांव में गुरुवार की शाम अन्ना सांड़ के हमले से बचने के लिए वृद्धा ने कुएं में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है।

चरवा खुर्द गांव का रामसजीवन मजदूरी करता है। उसके चार बच्चे शादीशुदा है और अलग-अलग रहते हैं। रामसजीवन अपनी पत्नी ओमवती (65) के साथ रहता था। गुरुवार की शाम पांच बजे ओमवती मवेशियों के लिए चारा काटने खेत गई थी। इसी दौरान एक आवारा सांड़ ने उसे दौड़ा दिया। सांड के हमले से बचने के लिए ओमवती भागी लेकिन खेत में बने अंधे कुएं में वह गिर गई। आस-पास खेतों में रहे लोगों ने घटना देखी तो शोर मचाया। ग्रामीणों ने किसी तरह ओमवती को बाहर निकाला। इलाज के लिए उसे ले जाने की व्यवस्था की जा रही थी, तभी उसने दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। बताते हैं कि चरवा गांव की आबादी 60 हजार है। अन्ना मवेशियों ने किसानों को परेशान कर रखा है। इसके बाद भी गांव में एक भी गोशाला नहीं बनाई गई। ग्रामीणों के मुताबिक अगर अन्ना मवेशियों को गोशाला में रखा गया होता, तो घटना नहीं होती। इस बाबत चायल तहसील के एसडीएम सुल्तान का कहना है कि गांव में गोशाला नहीं होने की जानकारी नहीं है। गोशाला निर्माण की पहल किया जाएगा। अगर ओमवती के घरवाले शव का पोस्टमार्टम कराते हैं तो पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed