फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Women are ahead in family planning, men are hesitating

Kaushambi News: परिवार नियोजन में महिलाएं आगे, कतरा रहे पुरुष

Thu, 27 Nov 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 27 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Women are ahead in family planning, men are hesitating
मंझनपुर। घरेलू कामकाज के साथ ही परिवार नियोजन का जिम्मा भी आधी आबादी के कंधों पर है। जनपद में वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक के आंकड़े देखें तो 14208 महिलाओं ने नसबंदी कराई है। इन चार सालों में पुरुषों के नसबंदी कराने का आंकड़ा महज 316 है। तमाम जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद भ्रांतियों की वजह से महिलाओं की तुलना में तीन प्रतिशत पुरुषों ने भी नसबंदी नहीं कराई।
विज्ञापन

महिलाओं को नसबंदी कराने के लिए चीरा लगवाना पड़ता है। इसके बाद आठ से दस दिन तक आराम करने की चिकित्सक सलाह देते हैं, जबकि पुरुषों की नसबंदी आसानी से हो जाती है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से चीरे और टांके से मुक्त होती है। इससे किसी भी प्रकार की जटिलता का खतरा नहीं रहता है। नसबंदी के कुछ देर बाद ही व्यक्ति सामान्य रूप से अपना कामकाज कर सकता है।
विज्ञापन

पुरुष नसबंदी कराने वाले लाभार्थी को शासन की ओर से तीन हजार रुपये राशि भी दी जाती है। इसके बावजूद पुरुष परिवार नियोजन के मामले में आगे नहीं आ रहे हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष के ही आंकड़े देखें तो अप्रैल से अब तक 34 पुरुषों ने नसबंदी कराई है। जबकि 985 महिलाएं नसबंदी करा चुकी हैं। पुरुषों के बीच भ्रांति है कि अगर वह नसबंदी कराएंगे तो शारीरिक रूप से कमजोर हो जाएंगे। जबकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। पुरुषों की नसबंदी तो बिना चीरा लगाए हो जाती है। नसबंदी के तुरंत बाद वह आम दिनों की तरह अपना कामकाज कर सकते हैं। हिंद प्रकाश मणि, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed