फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman's semi-naked body found behind shelter housing colony

Kaushambi News: आश्रय आवास कॉलोनी के पीछे मिला महिला का अर्द्धनग्न शव

Fri, 25 Aug 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 25 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Woman's semi-naked body found behind shelter housing colony
सिराथू कस्बा ​स्थित आश्रय कालोनी में युवती का शव मिलने के बाद जांच करती फारेंसिक टीम
आश्रय आवास कॉलोनी के पीछे मिला महिला का अर्द्धनग्न शव
विज्ञापन

- शव सड़ने की वजह से नहीं हो सकी पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। कस्बे के परसीपुर वार्ड स्थित आश्रय आवास कॉलोनी के पीछे एक महिला का अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव काफी सड़ चुका था। बदबू आने पर स्थानीय लोग मवेशी मरा जानकर वहां पहुंचे तो शव देखा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आशंका है की महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं।

सिराथू के परसीपुर वार्ड नंबर दो में 84 कमरों का आश्रय आवास बना हुआ है। कॉलोनी का 1-ए ब्लॉक पूरी तरह से खाली है। हर कमरे में ताला लटक रहा है। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे लोगों ब्लॉक की चहारदीवारी के पीछे से काफी बदबू उठने लगी। लोगों ने सोचा कि शायद कोई जानवर मर गया होगा। नगर पालिका को सूचना देने के पहले कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो वहां करीब 40 वर्षीय महिला का शव देख दंग रह गए। उसके शरीर पर नाम मात्र के कपड़े थे। घटना की जानकारी पर सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा, थानाध्यक्ष सैनी चंद्रभूषण मौर्य फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों को बुलाकर शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष का कहना है लग रहा है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है। शव सड़ जाने के कारण चोट का भी पता नहीं चल सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed