{"_id":"674cc910c3dea014aa0d14c9","slug":"woman-was-snatched-on-condition-of-rs-25000-third-accused-arrested-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-119246-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 25 हजार रुपये की शर्त पर महिला से की गई थी छिनैती, तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 25 हजार रुपये की शर्त पर महिला से की गई थी छिनैती, तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Mon, 02 Dec 2024 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
इलाके के तैयबपुर चौराहे के पास 20 दिन पहले ई-रिक्शा सवार महिला के साथ छिनैती के मामले में पुलिस ने शनिवार शाम पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए बदमाश ने बताया कि आपस में 25 हजार रुपये की शर्त लगाकर छिनैती की गई थी। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने 10 हजार रुपये व एक तमंचा भी बरामद करने का दावा किया है।
सरायअकिल कोतवाली के पठन पुरवा गांव की प्रीति पत्नी अखिलेश 10 नवंबर की दोपहर अपने पिता के साथ ई-रिक्शा से मायके करारी के नेवारी गांव जा रही थीं।
गुवारा तैयबपुर चौराहा के पास बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से पर्स छीन लिया था। पर्स में दो हजार नकद, सोने का हार, बिछिया व आईडी थी।
केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने करारी इलाके के अर्का महावीरपुर निवासी सत्यम व शिवम को पकड़कर जेल भेज दिया था। शनिवार शाम पुलिस ने सालेपुर चौराहा से संदीपन घाट कोतवाली के गंसरी निवासी जाकिर को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर विनीत सिंह के मुताबिक पूछताछ में जाकिर ने पुलिस को बताया कि जेल भेजे जा चुके सत्यम व शिवम एक बाइक पर थे। जबकि, दूसरी बाइक पर वह और प्रयागराज के नवाबगंज कोतवाली के अकबरपुर निवासी उसका साथी भाई जान उर्फ हिफजान सवार था।
दोनों गुटों ने महिला का पर्स छीनने पर 25 हजार की शर्त लगाई थी। छिनैती सत्यम-शिवम ने की थी। बाद में इन लोगों ने वायदे के मुताबिक 25 हजार रुपये भी दिए थे। पुलिस अब फरार चल रहे चौथे आरोपी भाई जान की तलाश कर रही है।