{"_id":"62db029f7e5fd412a90244bb","slug":"woman-was-attacked-by-a-psychopathic-son-kaushambi-news-ald33780868","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर मनोरोगी बेटे ने किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर मनोरोगी बेटे ने किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
Woman was attacked by a psychopathic son
स्थानीय कोतवाली के अमीना गांव में बृहस्पतिवार रात घर के अंदर सो रही महिला पर मनोरोगी बेटे ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों को देख आरोपी भाग निकला। इससे पहले 30 जून को आरोपी ने अपने बड़े भाई को पीटकर मार डाला था। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए चित्रकूट भेजा।
अमीना गांव निवासी शिवमंगल के तीन बेटों में सबसे छोटा मोनू केसरवानी मनोरोगी है। रात को उसने सोते समय मां शिवदुलारी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया और लोगों के जुटने पर भाग निकला। इससे पहले उसने सोते वक्त ही अपने भाई अशोक की हत्या कर दी थी। उधर, शिवदुलारी ने मोनू के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे हिरासत में भी ले लिया लेकिन शाम को उसके पिता शिवमंगल ने तहरीर वापस ले ली।
शिवमंगल का कहना है सबसे बड़ा बेटा प्रकाश गुजरात में रोजगार करता है। वह गांव नहीं आता। अशोक की मौत हो चुकी है। अब वह लोग किसके सहारे रहेंगे। इस बाबत थानाध्यक्ष भवानी सिंह का कहना है मोनू मनोरोगी है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए भेजा है। छह महीने पहले भी उसने अपनी मां पर जानलेवा हमला किया था लेकिन परिवार के लोगों ने शिकायत नहीं की।